फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OPD of district hospital closed from today

आज से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद

Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
OPD of district hospital closed from today
आज से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भीड़ को कम करने के लिए ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बुधवार से सामान्य ओपीडी बंद रहेंगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। बीते कई दिनों से अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही थी। तीमारदार भी खूब आ रहे थे। कोरोना के खतरे के मद्देनजर भीड़ को कम करने के लिए ओपीडी सेवाएं बंद की गईं हैं। मंगलवार को भी अस्पताल की ओपीडी में बदलाव किया गया। चिकित्सक कक्ष के बाहर बरामदे में बैठे तथा वहीं पर मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। बीते दिनों के मुकाबले अस्पताल में भीड़ भी कम ही रही। उधर, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी एक जगह इकट्ठा नहीं होने की सलाह दी गई है। एक मरीज के साथ केवल एक ही तीमारदार को रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed