फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OPD had to be done on came of patients

मरीज आने पर करानी पड़ी ओपीडी

Sat, 17 Apr 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
OPD had to be done on came of patients
जिला चिकित्सालय में ओपीडी के बाद दवाई लेने को लाइन में लगे मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मरीजों के आने पर करानी पड़ी ओपीडी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। शनिवार से यह आदेश लागू किया गया है। लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण शनिवार को जिला चिकित्सालय में रोजाना की भांति सैकड़ों मरीज आ गए, जिन्हें देखते हुए सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने ओपीडी कराने का निर्णय लिया, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

शनिवार को अस्पताल में 695 नए मरीज आए। डॉक्टरों ने दोपहर तक करीब नौ सौ मरीजों को देखा। इस दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को बताया कि अब अस्पताल में मरीज नहीं देखे जाएंगे। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। शनिवार को जिला चिकित्सालय में भीड़ भी काफी रही। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को काफी मरीज आने पर ओपीडी करानी पड़ी। सोमवार से जिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज नहीं देखे जाएंगे। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसके अलावा मोबाइल फोन पर डॉक्टरों से परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed