फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   OPD facilities closed in medical

बेगराजपुर मेडिकल में हुआ मॉक ड्रिल

Tue, 24 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
OPD facilities closed in medical
मेडिकल में ओपीडी सुविधाएं बंद की गई
विज्ञापन

मंसूरपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मॉक ड्रिल किया गया।

मेडिकल की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर निलंक सरोहा ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के नर्सिंग स्टाफ को इसके लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित कर दिया गया है। उन्हें पर्सनल प्रोटेक्शन किट के साथ सिर व हाथों को ढक कर मास्क लगाकर वार्ड में जाने की हिदायत दी गई है। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य कोरोना के संभावित मरीज के आइसोलेशन विभाग में आने पर किसकी क्या ड्यूटी होगी, इस संबंध में आपस में सामंजस्य स्थापित करना है। मॉक ड्रिल में एक नर्सिंग स्टाफ को मरीज बनाकर आइसोलेशन विभाग तक ले जाकर अभ्यास कराया गया। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि मेडिकल के आइसोलेशन विभाग में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल दस बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही अन्य बेड की भी व्यवस्था की जा रही है। भीड़ कम करने के लिए मेडिकल में ओपीडी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। आपातकालीन सुविधाएं 24 घंटे खुली हुई है। इस दौरान डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शरण सिंह , नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed