{"_id":"67e6eef38be6abb7c50f82b7","slug":"only-when-the-farmer-becomes-self-reliant-we-will-be-able-to-develop-balyan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-142380-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी हम विकास कर पाएंगे : बालियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी हम विकास कर पाएंगे : बालियान
विज्ञापन
गांव भेडाहेडी विजय फार्म में सहकारी गन्ना समिति मोरना सामान्य निकाय बैठक में बोलते पूर्व केंद्र
मुजफ्फरनगर, मोरना। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी हम विकास कर पाएंगे। गन्ना मिल का मालिक किसान होता है, वह अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाए। किसान दुखी और परेशान है, उसे गन्ना बीज वैरायटी की अच्छी प्रकार से जानकारी नहीं हो पा रही है।
सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मोरना के तत्वावधान में विजय फार्म हाउस भेड़ाहेड़ी में सामान्य निकाय की बैठक हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञ गांव गांव जाकर धरातल पर जाकर किसानों के साथ बैठक करें। रिजेक्ट गन्ना भी मिल को लेना चाहिए।
मीरपुर विधायक मिथिलेश पाल ने कहा कि किसान अन्नदाता है, इनका संरक्षण और संवर्धन करना हमारी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा गन्ना अधिकारी किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर तुरंत निवारण करें।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा खेती-बाड़ी के कृषि यंत्रों पर अधिक से अधिक सब्सिडी बढ़ाई जानी चाहिए। पूर्व डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी ने कहा गन्ना विकास समिति मोरना पर 70 लाख की गन्ना सट्टा सप्लाई है। समिति के पास 24 करोड़ लाभांश रखा है। पूर्व प्रधान प्रकाशवीर ने कहा जब तक किसान का गन्ना खेत में रहेगा, तब तक गन्ना सेंटर और मिल चलने चाहिए।
संचालक सचिव ओमप्रकाश ने बताया कृषि यंत्रों द्वारा 260 किसानों को खेतों की निराई-गुड़ाई करने का लाभ मिला। जिससे समिति को दो लाख किराए का मुनाफा हुआ। अध्यक्षता अरुण चेयरमैन ने की।