फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only six year old children will get admission in class one

Muzaffarnagar News: छह साल के बच्चे को ही मिलेगा कक्षा एक में प्रवेश

Tue, 01 Apr 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Only six year old children will get admission in class one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आज से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नामंकित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु सीमा भी तय कर दी गई है। नए सत्र 2025-26 से छह साल की आयु का बच्चा ही कक्षा एक में प्रवेश प्राप्त कर सकेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक में छह साल के बच्चों को प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पिछले साल एक अप्रैल को छह साल पूरा करने वाले बच्चों के ही कक्षा एक में नामांकन किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। इसके चलते नामांकन संख्या काफी कम रही थी। इसे देखते हुए शिक्षकों की मांग पर विभाग ने छूट दे दी थी, लेकिन इस बार आयु सीमा को लेकर कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में कक्षा एक में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई तक छह साल पूरी हो रही है। इसके साथ ही यह व्यवस्था स्थायी रूप से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षकों को बच्चों का नामांकन कराने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परिवर्तन के हैं ठोस कारण
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आयु सीमा निर्धारण के ठोस कारण हैं। इस नीति को बच्चे की शिक्षा यात्रा को सुगम और लाभकारी बनाने के लिए बनाया गया है। विद्यालय से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खेल आधारित और गतिविधि उन्मुख शिक्षा दी जाएगी। इससे बच्चों को सामाजिक, रचनात्मक और मजबूत आधार मिलेगा। बच्चे छह वर्ष की आयु तक औपचारिक शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed