फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only 43 newly elected Pradhans will be able to take the oath

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Only 43 newly elected Pradhans will be able to take the oath
नवनिर्वाचित 43 ग्राम प्रधान ही ले सकेंगे शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए विकास खंड बुढ़ाना के सभी ग्राम प्रधानों को विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 25 व 26 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विकास खंड बुढ़ाना के 60 ग्राम प्रधानों में से केवल 43 ग्राम प्रधान ही शपथ ले सकेंगे। कोरम पूरा न होने के कारण 17 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रहेंगे।
विकास खंड बुढ़ाना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार व बुधवार को 25 व 26 मई को आयोजित होगा। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि विकास खंड बुढ़ाना में 60 ग्राम पंचायतें है। इन ग्राम पंचायतों में से 43 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई व उससे अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 43 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा है। उन्होंने कहा कि कोरम पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान ही शपथ लेने के अधिकारी हैं. जिन ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नही हुआ है, उन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नही ले सकेंगे। जब तक ग्राम पंचायतों का चुनाव नहीं होगा तथा कोरम पूरा नहीं होगा। उन ग्राम पंचायतों के प्रधान को शपथ नहीं दिलवाई जाएगी। कोरोना महामारी के कारण शपथ ग्रहण समारोह दो दिन होगा।
विज्ञापन

कोरम पूरा होने पर दिलाई जाएगी शपथ
बुढ़ाना। विकास खंड बुढ़ाना की 17 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ है। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि उनके विकास खंड के गांव खिजरपुर, भैंसाना, बवाना, खानपुर, जैतपुर, डूंगर, सरनावली, फुगाना, राजपुर-छाजपुर, हरियाखेड़ा, कमरूद्दीननगर, मिड़काली, उकावली, महलजना, कुतुबपुरदताना, अटाली व नगवा कोरम पूरा करने में विफल रही है। नियमानुसार कोरम पूरा करने के लिए प्रत्येक गांव में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चुना जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पहले इन सभी गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव होने के बाद ही कोरम पूरा होने पर इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed