फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only 294 workers got 100 days of employment

294 लोगों को ही मिला सौ दिन का रोजगार

Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Only 294 workers got 100 days of employment
मनरेगा में केवल 294 श्रमिकों को ही मिला सौ दिन का रोजगार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में मनरेगा की स्थिति बेहद निराशाजनक है। पूरा वित्तीय वर्ष व्यतीत होने को है, लेकिन पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने में सिस्टम फेल रहा है। अब तक मात्र 15257 लोगों को ही काम दिया गया है। स्थिति यह है कि पूरे सौ दिन का रोजगार पाने वालों की संख्या मात्र 294 ही है।
मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों को साल में सौ दिन का रोजगार मुहैया कराने का प्राविधान है। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में जिले की स्थिति बेहद खराब है। जनपद में 10640 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने को है, लेकिन अभी तक मात्र 15257 मजदूरों को ही रोजगार दिया जा सका है। ऐसा भी नहीं है कि लोग रोजगार की मांग नहीं करते। अब तक 17640 पंजीकृत श्रमिकों ने रोजगार की मांग की थी, लेकिन इसके विपरीत 17526 को ही रोजगार का ऑफर दिया गया।
विज्ञापन

कच्चे काम की उपलब्धता बेहद कम
मनरेगा के तहत मिट्टी के काम कराए जाते हैं। कच्ची मिट्टी के कार्यों की जिले में उपलब्धता कम है। इसके साथ ही मजदूरी भी काफी कम है। सामान्य तौर पर जिले में दिहाड़ी 300 से 350 रुपये प्रतिदिन चल रही है, लेकिन मनरेगा में 182 रुपये ही मिलते हैं। विभाग भी मनरेगा के कार्यों में ज्यादा रुचि नहीं लेते हैं। एमआईएस फीडिंग व अन्य झंझटों से बचने के लिए ग्राम पंचायतों के अलावा अन्य विभाग मनरेगा में काम कराना पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन रोजगार देने में ब्लॉकों की स्थिति
ब्लॉक 100 दिन रोजगार पाने वाले श्रमिक
बघरा 05
बुढ़ाना 68
चरथावल 03
जानसठ 04
खतौली 02
मोरना 101
मुजफ्फरनगर 99
पुरकाजी 10
शाहपुर 02
कुल 294
पंजीकृत मजदूरों की डिमांड के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं - जय सिंह यादव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed