फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only 18 special teachers on 4435 disabled children in the district

Muzaffarnagar News: जिले में 4435 दिव्यांग बच्चों पर मात्र 18 विशेष शिक्षक

Sun, 02 Apr 2023 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Only 18 special teachers on 4435 disabled children in the district
प्राथमिक स्कूलों में 20 दिव्यांग बच्चों पर होना चाहिए एक विशेष शिक्षक
विज्ञापन

200 से ज्यादा विशेष शिक्षकों की कमी है सरकारी स्कूलों में
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की शिक्षा विशेष शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रही है। जिले के 951 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए मात्र 18 ही विशेष शिक्षकों की तैनाती है। 200 से ज्यादा शिक्षकों की कमी हैं।
जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 4435 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया हैं। यह संख्या लक्ष्य के सापेक्ष अधिक है, लेकिन शिक्षकों की कमी है। जनपद के 4435 दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए मात्र 18 ही विशेष शिक्षक है। मानकों के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के 20 दिव्यांग बच्चों पर एक विशेष शिक्षक का होना जरूरी हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की माने तो जनपद में 4200 से अधिक दिव्यांग बच्चों को चिह्नित करने लक्ष्य था। मगर, जनपद में लक्ष्य से अधिक 4435 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि 4435 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया था। सभी विद्यालयों में 18 विशेष शिक्षक हैं। ऐसे में करीब 203 विशेष शिक्षकों की कमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed