{"_id":"64e3b4a37a8aeb19530800a4","slug":"online-ticket-booking-is-not-possible-in-roadways-bus-passengers-upset-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5907-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोडवेज बस में नहीं हो पा रहे आनलाइन टिकट बुक, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोडवेज बस में नहीं हो पा रहे आनलाइन टिकट बुक, यात्री परेशान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस की आनलाइन टिकट बुकिंग नहीं हो पाने के कारण यात्रियों को परेशान उठानी पड़ रही हैं। जिस कारण यात्री यात्रा करने से वंचित हो रहे हैं।
बता दें कि जिले से लंबी दूरी के लिए 44 रोडवेज बस चल रही हैं। उप्र परिवहन निगम ने इन बसों में परिवहन निगम के एप से आनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी हैं ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो और घर बैठे ही आनलाइन टिकट बुक कर सके। लेकिन टिकट बुक नही हो पा रहे हैं। परेशान यात्रियों को रोडवेज बस अड्डे पर बने काउंटर पर जाकर टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं। नई मंडी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें किसी काम से अचानक लखनऊ जाना था लेकिन आनलाइन टिकट बुक नहीं हो पाया था। जिस कारण उन्हें अपना कार्यक्रम कुछ दिन के लिए रद्द करना पड़ा। उधर, परिवहन निगम की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम देवी ने बताया कि कुछ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा चल रही है, जिस कारण कुछ बसों को बंद किया गया है। एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि आनलाइन टिकट बुक होने में कोई दिक्कत नहीं हैं।