फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online fraud in the name of ordering a temple, 11 lakh rupees defrauded again after complaining

Muzaffarnagar News: मंदिर मंगाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, शिकायत करने पर 11 लाख फिर ठगे

Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Online fraud in the name of ordering a temple, 11 lakh rupees defrauded again after complaining
मुजफ्फरनगर। खतौली निवासी एक फौजी की पत्नी वर्षा को ऑनलाइन मंदिर खरीदना महंगा पड़ गया। साइबर ठगी के दो गिरोह ने बहाने बनाकर पीड़िता से 12 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी ठग पुष्पेंद्र चौहान को साइबर थाना टीम ने गिरफ्तार कर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन



एसपी क्राइम इंदु सिद्वार्थ ने बताया कि खतौली निवासी फौजी की शिक्षित पत्नी ने 9 हजार रुपये में मंदिर की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। आरोपियों ने उन्हें मंदिर तो भेजा नहीं, अगले दिन कॉल कर उनसे जीएसटी व बाद में अन्य बहाने बना कर कई बार में दो लाख ठग लिए गए। पीड़िता ने साइबर ठगी की शिकायत करने के लिए आनलाइन जानकारी की तो उन्हें गूगल पर आरबीआई शिकायत समाधान के नाम से पेज दिखाई दिया। उस पर मिले मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्हें पैसा वापस कराने व शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया। उनसे कई बार में 10 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़िता ने साइबर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बुलंदशहर के खुर्जा थाने के गांव गाउसपुर टेना निवासी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर आईफोन बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि उसने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि वह उनकी शिकायत दर्ज करा कर आरबीआई से सेटलमेंट कराकर पैसा भी वापस कराएगा। उसके व्हाटसएप से जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ पहले दस और शिकायत हुई हैं। पीड़िता का पैसा कई खातों में गया है। इस पूरी चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम को लेकर ठगों ने कई खातों में 104 ट्रांजेक्शन की है। आरोपी कक्षा बारह तक शिक्षित है। उसकी पत्नी ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। उससे भी पूछताछ की गई है। आरोपी को चाइना के वीापीएन के माध्यम से कॉल डायवर्ट करने में भी महारथ हासिल है। वह फर्जी आइडी पर सिम लेकर मोबाइल चला रहा था। आईडी अलीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति के नाम पर है। आरोपी ने भी काफी समय पहले अलीगढ़ में अपने दो सिम दो-दो हजार में बेचे थे। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed