फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Online competition held in Sarvodaya School

सर्वोदय स्कूल में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Online competition held in Sarvodaya School
देवबंद (सहारनपुर)। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता विषय पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कक्षा 4 के छात्रों ने विभिन्न मॉडल बनाकर पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। कक्षा पांच के छात्रों के लिए एनिमल फ्राम लीव्स, कक्षा छह में सौर ऊर्जा, कक्षा सात के बच्चों के लिए भारत का मानचित्र बनाओ और कक्षा आठ के छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में शुभांशु, अक्षित, अहाना, सिद्धार्थ, अमरजीत, यश, कर्णिका, छवि, तनवी, कन्हैया, दिव्या, कामिनी, शिवम, अभिनव, तरुण, साद आदि प्रदर्शन शानदार रहा। उपप्रबंधक हरप्रसाद सैनी और प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागृति पैदा होती है, वहीं उनका बौद्धिक विकास भी बढ़ता है। इसलिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed