फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One youth killed, two injured in accident

वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, एक युवक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
One youth killed, two injured in accident
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई व साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सहारनपुर की शिव विहार कालोनी निवासी देवव्रत त्यागी का बेटा सुधांशु त्यागी (24) उसका छोटा भाई गौरव त्यागी (20) और सहारनपुर निवासी साथी तरुण त्यागी आई20 कार से किसी काम से मेरठ गए थे। शुक्रवार को वह लौट रहे थे। सवेरे करीब 5.15 बजे जब वह हाईवे स्थित घलौली पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंचे तो कच्चे रास्ते पर सामने से आए तेज गति किसी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कार में फंस गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां इकट्ठा हुए लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। जिसके बाद गैस कटर की मदद से गाड़ी के कुछ हिस्से का काटकर तीनों लोगों को बाहर निकलवाया गया। पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। गौरव और तरुण को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुधांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed