फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One-year-old innocent dies by being buried in the roof verandah, four hostages injured

Muzaffarnagar News: छत के मलबे में दबकर एक साल के मासूम की मौत, चार परिजन घायल

Thu, 10 Aug 2023 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
One-year-old innocent dies by being buried in the roof verandah, four hostages injured
मोहल्ला कस्सावान में मकान की कड़ी टूटने से गिर गई थी छत
विज्ञापन

पीएम आवास योजना से मकान मिलने का इंतजार कर रहा था परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला कस्सावान में मकान की कड़ी टूटने से छत गिर गई। मलबे में दबने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार परिजन गंभीर घायल हैं। पीडि़त परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिल पाया था।

मोहल्ला कस्सावान निवासी भूरा कुरैशी की पत्नी मीना, बेटी राबिया (17), नाजिया (24) और एक साल का धेवता अरम कमरे में सोए हुए थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे कड़ी टूटने से छत गिर गई। इसके मलबे में परिवार दब गया। बरामद में सो रहे भूरा कुरैशी ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में अरम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मकान मालिक भूरा सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार बुढ़ाना ब्रिजेश कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि पीडि़त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन किया हुआ है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि पीडि़त के मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। गमगीन माहौल में मासूम बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed