फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One worker died and four were injured after being buried under a pile of bricks at a kiln

Muzaffarnagar News: भट्ठे पर ईंटों की गिरी ढांग के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

Wed, 16 Apr 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
One worker died and four were injured after being buried under a pile of bricks at a kiln
-दीवान ब्रिक्स फील्ड पर घंटी निकालते समय ईंट की ढांग गिरने से हुआ हादसा
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव कल्याणपुर स्थित दीवान ब्रिक्स फील्ड पर घंटी निकालते समय ईंट की ढांग मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे पांच मजदूर ईंटों के मलबे के नीचे दब गए। एक मजदूर रतनपुरी निवासी 27 वर्षीय राजन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर घायल हो गए।
रतनपुरी निवासी मजदूर राजन पुत्र दीपचंद, छोटू पुत्र सुरजा, रामकुमार पुत्र रघुबीरा, राधे एवं श्याम पुत्रगण आशाराम कल्याणपुर स्थित दीवान ब्रिक्स फील्ड पर ईंट निकालने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह वे रोजमर्रा की तरह ईंटों की घंटी निकाल रहे थे। इसी बीच ईंटों की ढांग भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। चार मजदूरों ने किसी तरह निकल कर जान बचाई, उन्हें मामूली चोटें आई। वहीं राजन ईंटों के मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम निवासी भट्ठा मालिक गुलफान ने जेसीबी, भट्ठे पर मौजूद अन्य लोगों के साथ मिलकर घायल मजदूर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद भट्ठा मालिक मजदूर राजन को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। राजन की मौत से परिवार गम में डूब गया। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई सोनू पुत्र दीपचंद ने हादसे में मौत होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
इंसेट-----------
मृतक राजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था

मृतक राजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई सुक्का दिव्यांग है, जबकि अन्य तीन भाई सोनू, मूला और कालू भी मजदूरी करते हैं। राजन अविवाहित था। उसकी माता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मजदूरी करके ही उनका जीवन यापन हो रहा था। ग्राम प्रधान पति कपिल सोम ने बताया कि मृतक राजन का पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण हुआ था। सरकार की योजना के अनुसार परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed