{"_id":"6351a0925ae45c2a2739d13a","slug":"one-way-road-people-stuck-in-the-throes-of-jam-muzaffarnagar-news-mrt610495161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे हुआ मार्ग, जाम के झाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे हुआ मार्ग, जाम के झाम में फंसे लोग
विज्ञापन
भोपा रोड पर लगा जाम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्ग भोपा रोड पर एक साइड निर्माण कार्य चलने के कारण भीषण जाम लग गया। उधर, वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भोपा रोड पर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने चल रहे निर्माण कार्य की वजह से पूरे रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। एक साइड काम चलने की वजह से रोड वन-वे हो गया। ऐसे में दोनों तरफ से एक ही रास्ते पर वाहन आ जाने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें घंटों तक रोडवेज बस, कार और दोपहिया वाहन फंसे रहे। वहीं एक निजी अस्पताल होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भी जाम में फंसना पड़ा।
जाम में फंसे लोगों ने कहा कि जो काम रात में होना चाहिए था, उसे अगर दिन में किया जाएगा तो जाम लगना लाजिमी है। यहां ठेकेदार द्वारा दिन में ही काम शुरू कर दिया गया तो जाम लग गया। जिसकी वजह से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है।