{"_id":"632f51a1b5a78605ad40a872","slug":"one-thousand-cusecs-of-water-released-from-uttarakhand-solani-river-in-spate-muzaffarnagar-news-mrt606732466","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से छोड़ा एक हजार क्यूसेक पानी, उफान पर सोलानी नदी, गांवों का आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से छोड़ा एक हजार क्यूसेक पानी, उफान पर सोलानी नदी, गांवों का आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में पानी से गुजरते ग्रामीण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- एक दर्जन गांवों के रास्तों पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित
- एसडीएम सदर बोले, प्रशासन अलर्ट, अभी कोई खतरा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड में हो रही बारिश के कारण खादर क्षेत्र की सोलानी नदी का जल स्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक उत्तराखंड से करीब एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से नदी उफान पर आ गई। पानी नदी से बाहर निकलकर गांवों के रास्तों पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया और ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए।
भदोला, पांचली, रजगल्लापुर, रामनगर, रतनपुरी, धूम्मनपुरी, भैंसली, अलमावाला, चमरावाला, जिन्दवाला आदि कई गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जंगलों में कई कई फुट पानी भर जाने से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नाविक नीटू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात से नदी में पानी बढ़ना शुरू हो गया था। शनिवार सवेरे पानी और बढ़ गया, जो नदी से बाहर निकलकर गांवों के रास्तों व जंगलों में भर गया। सरदार कुलवंत सिंह विर्क, सरदार जोगेंद्र सिंह प्रधान, सरदार देवेंद्र खालसा, सरदार गुरमीत सिंह खालसा, ज्ञानी जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, राजू प्रजापति, साधु राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
एसडीएम सदर परमानंद झा का कहना हैं कि उत्तराखंड से शुक्रवार की रात करीब एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उसके अलावा भारी बारिश होने से नदी का जल स्तर बढ़ा है। शनिवार को पानी सोलानी नदी में आ जाने से पानी नदी से बाहर आ गया। ग्रामीणों को बता दिया गया है कि खतरे वाली कोई बात नहीं है। प्रशासन अलर्ट है, हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।