{"_id":"5d9f2eec8ebc3e014472211b","slug":"one-should-be-ready-to-cope-with-stress-khatauli-news-mrt4476881108","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को तनाव से सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को तनाव से सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए
12-जानसठ में डीएवी इंटर कालेज में आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में जानकारी देते प्रधा?
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
व्यक्ति को तनाव से सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए
विज्ञापन
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने किया। उन्होंने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए कहता है कि यह सलामती की एक स्थिति है। जिसमें किसी व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का एहसास रहता है, वह जीवन के सामान्य तनावों का सामना कर सकता है।
इस कालेज के नोडल प्रभारी राजेश कुमार ने छात्रों को आत्महत्या नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का विषय मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा हैं। इसके अनुसार मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा में सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक दोनों सहयोगों को शामिल किया गया है। इस मौके पर योगेश कुमार, प्यारे लाल सैनी, अरविंद कुमार सैनी, महेश कुमार, जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह, बरखुराम, अजय कुमार शाक्य बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।