{"_id":"6798f0dbc27096c9020f25fd","slug":"one-more-accused-in-sunny-murder-case-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-138660-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सन्नी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सन्नी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव पलड़ी के सन्नी हत्याकांड के एक आरोपी जानसठ के गांव तालड़ा निवासी अरविंद उर्फ सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभी तक हत्याकांड में पुलिस 9 आरोपियों का चालान कर चुकी है।
गांव पलड़ी निवासी सन्नी परिवार के ही साथी शीलू के साथ बाइक से 31 दिसंबर 2024 को गांव जा रहा था। यह जब गांव याहियापुर, पलड़ी के बीच पहुंचे तो पीछे से आए कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों के साथ मिलकर डंडों से पीट-पीटकर सन्नी की हत्या कर दी थी। वहीं उसका साथी शीलू हमलावरों से जान बचाकर भाग निकला था। पुलिस ने मृतक की मां सरिता की ओर से सात लोगों को नामजद और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के मामले में प्रकाश में आए जानसठ के गांव तालड़ा निवासी अरविंद उर्फ सौरभ को गांव गंगधाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। सीओ रामआशीष यादव ने बताया कि हत्याकांड की जांच चल रही है। जांच-पड़ताल में प्रकाश में आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सन्नी हत्याकांड में इन आरोपियों का हो चुका है चालान
सन्नी हत्याकांड में पुलिस अब तक 9 आरोपियों का चालान कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान रमेश को 2 जनवरी, क्रिश को 3 जनवरी, अंशुल पुत्र रमेश को 6 जनवरी, अंशुल पुत्र सुखपाल को 10 जनवरी, अमन और अक्षय को 14 जनवरी, लक्की को 16 जनवरी, आयुष को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर उनका चालान किया जा चुका है।