फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh 89 thousand rupees cheated in the name of helicopter ticket booking

Muzaffarnagar News: हैलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर एक लाख 89 हजार रुपये ठगे

Wed, 13 Nov 2024 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
One lakh 89 thousand rupees cheated in the name of helicopter ticket booking
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर सेवा बुकिंग के नाम पर दो परिवारों से एक लाख 89 हजार रुपये ठग लिए। दो अन्य लोगों भी दो लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में एटूजेड कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। लिखाया कि उन्हें व उनकी बहन के परिवार के लोगों को केदारनाथ दर्शन के लिए जाना था। दोनों परिवारों ने 13 मई को ऑनलाइन एक कंपनी से संपर्क कर केदारनाथ जाने के लिए हैलीकॉप्टर की सेवा के लिए 17 टिकट बुक कराए थे।
विज्ञापन

हैलीकॉप्टर के टिकट के लिए दोनों परिवारों ने एक लाख 89 हजार रुपये जमा कराए थे। जब वह लोग केदारनाथ जाने के लिए हेलीपैड पर पहुंचे तो उन्हें टिकट बुक करने के नाम पर ठगी की जानकारी हुई। पटेलनगर निवासी मनीष अग्रवाल के साथ धोखाधड़ी कर साइबर अपराधियों ने दो किश्तों में 50-50 हजार रुपये गुड़गांव के एक बैंक खाते में स्थानांतरित करा लिए। पीड़ित ने रकम वापस करने को कहा तो उनके साथ अभद्रता की गई। नई मंडी सरवट निवासी मनप्रीत सिंह को साइबर ठग ने एक एप के माध्यम से अपने जाल में फंसाया। उनसे एक लाख रुपये ठग लिए गए। सीओ मंडी रुपाली राय ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed