फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One kilometer jammed on state highway

तीन दिन में दूसरी बार जाम से जूझा रोहाना

Sun, 29 Nov 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
One kilometer jammed on state highway
कार्तिक गंगा स्नान मेले में टू व्हीलर पर दीप दान देने जा रहे लोगों के कारण भोपा गंग नहर पुल चौराहे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्टेट हाईवे पर एक किलोमीटर लगा रहा जाम
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में तीन दिन में दूसरी बार भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब एक किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतारों में फंसे मुसाफिर घंटों जाम से जूझते रहे, लेकिन पुलिस नदारद रही। वहीं, जाम से निजात दिलाने के संबंध में चौकी प्रभारी से बात करने पर बताया कि मैं अवकाश पर हूं।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में तीन वर्ष की अवधि के बाद सड़क को शिवमूर्ति से पेट्रोल पंप तक करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक पक्का करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते एक साइड पर मशीनों द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जबकि दूसरी तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस ओर लगे कट से चरथावल मोड़ व छपार रोड से लगातार शुगर मिल में गन्ना लदे वाहनों का आवागमन होता है, जिससे लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। तीन दिन के भीतर रविवार को दूसरी बार इस पांच सौ मीटर के टुकड़े पर भीषण जाम लग गया। इसके चलते करीब एक किलोमीटर की दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे मुसाफिर लगातार एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम से जूझते रहे। शाम तक कोई भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गंगनहर पुल चौराहे पर लगा भीषण जाम
भोपा। शुक्रतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले में जा रहे लोगों के वाहनों के चलते गंगनहर पुल चौराहे पर रविवार शाम भीषण जाम लग गया। श्रद्धालुओं के दुपहिया वाहनों के चलते शाम से ही लग रहे जाम में बड़ी संख्या में मुसाफिर और ग्रामीण फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed