फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed by Corona, 103 patients found infected

कोरोना से एक मौत, 103 नए मरीज मिले

Thu, 17 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
One killed by Corona, 103 patients found infected
कलक्टेट में कोरोना टेस्टिंग करते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से एक की मौत, 103 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 103 नए केस मिले हैं। चार बैंक कर्मी भी पॉजिटिव आए है। 81 मरीज ठीक हुए है। जनपद में मृतकों की संख्या 57 हो गई है। एक्टिव केस बढ़ते हुए 1156 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। शहर के गुलशन विहार निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को कुछ दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। शहर समेत जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुई जांच में 103 लोग पॉजिटिव आए है। एचडीएफ बैंक के तीन व पीएनबी बघरा में एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रामपुरी में पांच, आदर्श कालोनी में चार, जाट कालोनी में तीन, केशवपुरी में दो, सुरेंद्र नगर में पांच, गांधीनगर में तीन, दयालपुरम में दो, गीतापुरी में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा इंदिरा कालोनी, लक्ष्मण विहार, आनंदपुरी, सराफा बाजार, शिवपुरी, ब्रहमपुरी, आनंद विहार, पीरजादगान, जानसठ रोड, योगेंद्रपुरी, मोरना, टंडेढा, भोपा, दीपचंद मंडी, तितावी शुगर मिल, बुढ़ाना, रुकनपुर, खांजापुर, रोहाना, सोहजनी तगान, निरमाना, शाहपुर आदि स्थानों पर भी मरीज मिले है। बुधवार को 81 मरीज ठीक हुए है। अभी तक 2418 मरीज ठीक हो चुके है। टोटल केस 3624 हो गए है, जिनमें से 1156 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन जांच बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। शहर में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ा दी है। सीएमओ ने बताया कि शिव चौक, कलक्ट्रेट, महावीर चौक आदि स्थानों पर रैपिड एंटीजन जांच कराई जा रही है। जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी पर भी कोविड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed