{"_id":"5cfc0298bdec220700635647","slug":"one-killed-11-injured-in-car-overturned-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार पलटी, एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार पलटी, एक की मौत, 11 घायल
Sun, 09 Jun 2019 12:16 AM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला श्यामनगर निवासी तीन परिवार के लोग ईद के बाद मसूरी में घूमने के लिए गए थे। शनिवार सुबह मोहम्मद नाजिम (45) पुत्र मशकूर उसकी पत्नी अनू, शादाब पुत्र सत्तार उसकी पत्नी लाइबा, लड़की महरिश, सोहेब पुत्र यासीन उसकी पत्नी हिना, बेटा खालिद, नाजिम पुत्र यूनुस उसकी पत्नी आयशा, बेटा सोहेल व अदनान कार से मेरठ लौट रहे थे। सुबह के करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के पास तेज स्पीड में कार का टायर अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार के पलटते ही उसमें सवार महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार मच गई। कार के सड़क पर पलटने से मोहम्मद नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मोहम्मद नाजिम की मौत की खबर लगने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ मेरठ ले गए।