फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'One District, One Dish' will be reviewed every month.

Muzaffarnagar News: हर महीने होगी एक जनपद एक व्यंजन की समीक्षा

Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
'One District, One Dish' will be reviewed every month.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत चयनित स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा। पेड़े, चाट और गुड़ से बने उत्पाद की मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं गुणवत्ता संवर्धन किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रति माह योजना की समीक्षा करेगी।
एक जनपद एक व्यंजन योजना में परंपरागत व्यंजनों की पहचान को सुरक्षित एवं संरक्षित रखते हुए उनकी गुणवत्ता को भी कायम किया जाएगा। चयनित पेड़े, चाट और गुड़ से बने उत्पाद की आदर्श रेसिपी तैयार की जाएगी। योजना के तहत चयनित तीनों व्यंजन की ब्रांडिंग के लिए लोगो विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रांडिंग का जिम्मा पर्यटन विभाग का होगा। राज्य के प्रमुख आयोजनों में स्वाद यूपी का की थीम पर प्रदेश के व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई जाएंगी।
योजना को बढ़ावा देने एवं उसके संवर्द्धन की जिम्मेदारी डीएम पर भी रहेगी। जिले में उनकी अध्यक्षता में मासिक आधार पर योजना की प्रगति की समीक्षा की होगी। जबकि निदेशालय स्तर पर आयुक्त एवं निदेशक उद्योग की अध्यक्षता में प्रति दो माह में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत गठित समितियों के निर्णयों का अनुपालन राज्य स्तर पर उद्योग निदेशालय के अधीन गठित ओडीओसी प्रकोष्ठ एवं जनपद स्तर पर उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed