फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One died and a teenager injured in firing during wedding in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई की मौत, भांजा घायल, दो गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 10:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 10:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया। ने पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
One died and a teenager injured in firing during wedding in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू में सोमवार रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का बहनोई सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन साल का भांजा घायल है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बडसू निवासी अभिषेक सैनी का विवाह सहारनपुर में तय हुआ था। सोमवार को मंढे के बाद रात के समय घुड़चढ़ी चल रही थी। शादी में शामिल होने पहुंचे दूल्हे के बहनोई सहारनपुर के आजमपुर निवासी सोनू अपने तीन साल के बेटे भोला को गोद में लेकर घुड़चढ़ी देख रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दो युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगे। गोली सोनू के पेट में जा लगी, जबकि भोला को भी छर्रे लगे हैं।

परिजन घायलों को  सीएचसी खतौली ले गए, जहां से   गंभीर स्थिति में सोनू को  मोदीपुरम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। घायल  भोला का खतौली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोपी बडसू निवासी  रोबिन पुत्र राजेन्द्र सिंह और जल सिंह पुत्र ओम सिंह  को हिरासत में ले लिया है। दूल्हे अभिषेक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed