फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One dead in road accident, second serious

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 11 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
One dead in road accident, second serious
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बुढ़ाना। हाइवे पर सराय गांव के पास दो ग्रामीणों की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया।
थाना फुगाना के गांव करौदा महाजन निवासी तेजपाल (50) पुत्र हुकम सिंह अपने साथ गांव के ही ओमपाल (55) पुत्र ब्रहमसिंह के साथ बुधवार को बाइक द्वारा बुढ़ाना से अपने गांव करौदा महाजन जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर शाम करीब पांच बजे सराय गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस घटना में दोनों ग्रामीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में दोनों ग्रामीणों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में तेजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। पुलिस ने ओमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed