फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One day workshop organized at Spring Dale Public School

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Sat, 01 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
One day workshop organized at Spring Dale Public School
स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

सहारनपुर, देवबंद । स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शुक्रवार को हाईवे स्थित स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा नियुक्त सीमा भूषण ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार लाइफ स्किल (जीवन कौशल) को दस हिस्सों में बांटा गया है। जिनका अपना-अपना महत्व होता है। अपने अनुभव से जोड़कर सीमा भूषण ने शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन किया। ताकि शिक्षक इन कौशल को अपने शिक्षण के दौरान प्रयोग कर छात्रों का सर्वांगीण विकास कर सकें। स्कूल के चेयरमैन साद सिद्दीकी ने बताया कि जीवन कौशल के प्रयोग से एक शिक्षक छात्रों का बेहतर विकास कर सकता है। को-चेयरमैन अहमद सिद्दीकी ने शिक्षकों को बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण कार्य में बहुत ही सहायक हैं। जिनका उपयोग कर हम छात्रों का सर्वांगीण विकास कर उनका भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इसमें डॉ. अर्चना तोमर, मोनिसा गुल, शिप्रा सहगल, अफशा बिलाल, निदा काजमी, तबस्सुम, सिंपी मंगू, आलिया, शालिनी गुप्ता, उजैर मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed