{"_id":"600c6f3b8ebc3e30d2693af6","slug":"one-day-officers-become-girls-muzaffarnagar-news-mrt522001430","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं एक दिन की अधिकारी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं एक दिन की अधिकारी बनी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एक दिन के लिए एडीएम पद ग्रहण करती छात्रा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक दिन की अधिकारी बनीं छात्राएं
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी नियुक्त किया गया। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को यह अवसर मिला। जिसके अंतर्गत छात्राओं को डीआईओएस, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभारी महिला थाना तथा महिला कल्याण अधिकारी के पदों पर छात्राओं ने एक दिवसीय निर्वहन किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुुशफेकीन ने बताया कि नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज से नौ मेधावी छात्राओं और एमजी पब्लिक स्कूल से तीन छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। डीआईओएस के पद पर कक्षा 11 की छात्रा जैनब को और वंशिका को बीएसए के पद पर नियुक्ति कराया। बाकी छात्राओं को भी प्रतिभाग करने का मौका मिला। जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर लबीबा, एडीएम के पद पर आयशा, प्रभारी महिला थाना के पद पर मुस्कान और महिला कल्याण अधिकारी के पद पर नेहा को नियुक्त कराया गया।
छात्राओं ने बताया कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उन्हें उस पद पर नियुक्त कराया गया जहां वे पहुंचना चाहती थीं। वे समझ पाईं कि हर अधिकारी के कर्तव्य हैं। इसके साथ-साथ उस पद पर पहुंचने के लिए बालिकाओं को कैसी तैयारी करनी पड़ती है। वंशिका ने बताया कि वह गर्व अनुभव कर रही है कि आज हमें यह अवसर मिला है कि हम यह तक पहुंचे हैं, जहां पर हमारी जाने की इच्छा है। लबीबा ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा उन्होंने अपने अपने कार्यों के बारे में बच्चों को समझाया। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, नीरू सिंह, शिवम, रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में प्रोबेशनरी अधिकारी का पद एक दिन के लिए ग्रहण करती छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन