फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One crore quintal extra sugarcane standing in the fields of 50 thousand farmers

Muzaffarnagar News: 50 हजार किसानों के अतिरिक्त गन्ने का नहीं हो पाया आवंटन

Fri, 10 Mar 2023 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
One crore quintal extra sugarcane standing in the fields of 50 thousand farmers

विज्ञापन

पशोपेश में किसान, गन्ना विभाग मार्च के अंतिम सप्ताह में कराएगा सर्वे

9.82 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी सत्र 2021-2022 में

7.50 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है सत्र 2022-2023

2 करोड़ क्विंटल गन्ना खेतों में, एक करोड़ क्विंटल का आवंटन नहीं हुआ



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अभी भी करीब दो करोड़ क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। इसमें से एक करोड़ क्विंटल गन्ना अभी तक चीनी मिलों को आवंटन नहीं हो पाया है। करीब 50 हजार किसान पशोपेश में हैं और उन्हें चिंता है कि चीनी मिल गन्ने की पेराई करेंगी या नहीं। गन्ना विभाग का कहना है कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में गन्ना का सर्वे कराया जाएगा, उसके बाद अतिरिक्त गन्ने का आवंटन किया जाएगा।

जिले में गन्ना मुख्य फसल है। कुल दो लाख दस हेक्टेयर कृषि भूमि में से एक लाख 71 हजार 236 हेक्टेयर जमीन में गन्ने की खेती हो रही है। कुल 15 करोड़ क्विंटल गन्ने का उत्पादन होता है। लगभग साढे़ नौ करोड़ क्विंटल गन्ना चीनी मिलों को जाता है।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2021-22 में 9.82 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इस बार भी पिछले वर्ष के बराबर ही पेराई होने की संभावना है। इस वर्ष अब तक साढे़ सात करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। किसानों के खेतों में लगभग दो करोड़ क्विंटल गन्ना है। इसमें एक करोड़ क्विंटल ऐसा है, जिसका आवंटन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान विजयपाल, विकास, मिंटू का कहना है कि चीनी मिल गन्ना पेराई कैलेंडर का दसवां पक्ष पूरा होने के बाद खेतों में खड़े गन्ने का आवंटन कराती है। ऐसी स्थिति में अब तक सर्वे शुरू हो जाना चाहिए था।भैसाना चीनी मिल को छोड़कर किसी भी चीनी मिल का दसवां पक्ष अभी तक शुरू नहीं हुआ।


जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले की एक चीनी मिल का दसवां पक्ष चल रहा है। उसके क्षेत्र के किसानों का अतिरिक्त गन्ने का आवंटन जल्द हो जाएगा। कुछ का आठवां और कुछ का नौवां सप्ताह चल रहा है। 25 मार्च तक अधिकतम किसानों के खेतों के सर्वे के बाद अतिरिक्त गन्ने का आवंटन चीनी मिलों को हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed