फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One and a half quintals of salt recovered, shopkeeper caught, report filed

डेढ़ क्विंटल नमक बरामद, दुकानदार पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One and a half quintals of salt recovered, shopkeeper caught, report filed
मुजफ्फरनगर। यदि नमक खरीद रहे हो हैं, तो संभल जाएं, क्योंकि शहर में नमक नकली बिक रहा है। टाटा कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से दाल मंडी में दुकान पर छापा मारकर डेढ़ क्विंटल नकली नमक पकड़ा है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के थाना भारत नगर की जेजे कालोनी निवासी मोहम्मद तोकीर चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह सोमिता लीगल कंपनी सेक्टर-25 गौतमबुद्घनगर में फील्ड एक्सीक्यूटीव के पर कार्यरत हैं। कंपनी ने उन्हें टाटा कंज्यूमर प्रोडेक्टस के नकली उत्पाद बनाने व बेचने वालों के खिलाफ जांच व पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने अपनी टीम व शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर शहर की दाल मंडी में श्रीवंश ट्रेडर्स नामक दुकान पर नकली साल्ट बेचने की सूचना पर छापा मारा। दुकान पर दिनेश कुुमार मौजूद मिले। जांच में उनकी दुकान से नकली टाटा नमक मिला। उसका नमूना लिया गया। दुकान से 50 किलो नमक के तीन कट्टे मिले। दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकानदार का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed