{"_id":"5f84a23e8ebc3e5fa3000bdb","slug":"one-and-a-half-million-robbed-in-broad-daylight-muzaffarnagar-news-mrt5058360155","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लौट रहे फाइनेंसर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस लेनदेन विवाद में घटना को संदिग्ध करार दे रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी आसिफ अली फाइनेंस का काम करता है। आसिफ ने सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालकर लौट रहा था। जैसे ही वह मदीना चौक पर पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक रुकते ही लुटेरों ने उस पर तमंचे तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए बैंक से निकाले गए डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। मामले में सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आसिफ का बझेड़ी के कुछ लोगों से लेनदेन संबंधी विवाद चल रहा है और उसी प्रकरण से यह मामला जुड़ा हुआ है। घटना संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।