फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One and a half kg of gold was stolen with the connivance of the salesman

ज्वैलरी शोरूम में 76 लाख की चोरी का खुलासा

Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
One and a half kg of gold was stolen with the connivance of the salesman
सेल्समैन की मिलीभगत से हुई थी डेढ़ किलो सोने की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भगतसिंह रोड स्थित रामकुमार ज्वैलर्स के शोरूम से हुई 76 लाख कीमत की 46 सोने की चेन चोरी का पुलिस ने खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शोरूम का एक सेल्समैन और दो पूर्व सेल्समैन भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई सभी चेन भी बरामद कर ली गईं हैं। एडीजी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गत छह नवंबर को रामकुमार ज्वैलर्स के शोरूम से 76 लाख रुपये कीमत की 46 सोने की चेन चोरी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह रुड़की रोड से मोहल्ला रामपुरी निवासी तुषार शर्मा उर्फ लक्की और होली चौक निवासी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ज्वेलरी शोरूम से चोरी हुई सभी 46 सोने की चेन बरामद हो गईं हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की साजिश रचने वाले दो अन्य आरोपियों रामलीला टिल्ला निवासी केतन उर्फ कन्नू और मोहल्ला बंजारान निवासी कन्हैया वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि एडीजी राजीव सब्बरवाल ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। वहीं, व्यापारियों ने एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह व इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

यह हुई थी घटना
मुजफ्फरनगर। शहर के प्रतिष्ठित रामकुमार ज्वैलर्स शोरूम से गत छह नवंबर की शाम करीब चार बजे नीले रंग के कपड़े व कैप व चेहरे पर मास्क लगाए युवक करीब डेढ़ किलो सोने की 46 चेन का बॉक्स ले उड़ा था। घटना का खुलासा देर रात 11 बजे स्टॉक मिलान के समय हुआ था, जिसके बाद शोरूम मालिक पराग गोयल ने अगले दिन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना का खुलासा हुआ था। शनिवार को सर्राफ ने चोर का पता बताने वाले को ढाई लाख रुपये इनाम की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed