फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One-and-a-half bigha forests carelessly burnt

लापरवाही से खाक हुए डेढ़ सौ बीघा जंगल

Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half bigha forests carelessly burnt
मोरना के गांव हाजीपुर में आग को बुझाते लोग। - फोटो : KHATAULI
लापरवाही से खाक हुए डेढ़ सौ बीघा जंगल
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के गांव हाजीपुर में शुक्रवार सुबह से ही जंगल में आग लगी हुई थी, लेकिन सूचना के बावजूद वन विभाग कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचना गवारा नहीं किया। इसके चलते आग जंगलों को खाक करने के बाद गांव में जा पहुंची, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मजरे हाजीपुर से सटे वनविभाग के जंगल में आग शुक्रवार सुबह से ही लगी हुई थी। सुबह करीब साढे़ 10 बजे जंगल में घास लेने पहुंची हाजीपुरा की महिलाओं मोनिका, ममता, पिंकी, रविता, प्रेमवती व किरण ने बताया कि आग लगी देख उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलते हुए गांव तक जा पहुंची और लोगों के कच्चे घर, छप्पर, बिटौड़े इसकी चपेट में आने लगे, तब कहीं जाकर वन विभाग कर्मचारी गांव में पहुंचे। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही से ही उनका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कच्चे घर व छप्पर जलकर हुए नष्ट
मोरना। हाजीपुरा में लगी आग में दो दर्जन से अधिक कच्चे घर व छप्पर जलकर नष्ट हुए हैं। पीड़ित ग्रामीणों में श्रीपाल, ऋषि, श्रीचंद, बिजेंद्र, सत्यप्रकाश, पोदा, गुड्डू, मोना, पोपी, निर्मल, समयसिंह, रामपाल, बीरबल, जगदीश, जितेंद्र, रविंद्र, रोहताश, पिंटू, सोमपाल, सूबे सिंह व राजेंद्र आदि शामिल हैं। इसमें मोना के घर में रखी हजारों की नगदी, कपड़े, फर्नीचर व अन्य सामान आग की लपटों की भेंट चढ़ गया। हल्का लेखपाल इंद्रपाल ने मौके का मुआयना करते हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को देने की बात कही है, जिसके बाद मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही, जनहानि नहीं हुई
मोरना। वन विभाग के जंगल में लगी आग की लपटें तेज हवा के चलते जैसे ही गांव हाजीपुरा तक पहुंचने लगी, ग्रामीणों ने गांव से महिलाओं-बच्चों व पशुओं को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों से कीमती सामान भी निकाल लिया, लेकिन कई का सब कुछ आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गया।
इन्होंने कहा ........
डीएफओ सूरज कुमार का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये आग लगने की जानकारी मिली थी। यदि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---
- सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दमकल विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। वहीं, झुलसे दो ग्रामीणों व पशुओं का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed