{"_id":"6845803725c4d184a2060f68","slug":"on-the-second-day-the-teams-of-charathaval-and-dabheri-won-the-cricket-matches-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-147443-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूसरे दिन चरथावल और दभेड़ी की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूसरे दिन चरथावल और दभेड़ी की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
-चरथावल के मैदान पर दूधिया रोशनी में चल रहे टूर्नामेंट में दर्शक उठा रहे लुत्फ
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में चल रही टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैचों में चरथावल के जुबेर, एवरेस्ट, दभेड़ी की टीमों ने प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त दी। दूधिया रोशनी में खेल प्रेमियो से जमकर लुत्फ उठाया।
गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्द्धन किया।
पहला मैच लुहारी क्रिकेट क्लब और चरथावल के जुबेर क्रिकेट क्लब चरथावल के बीच खेला गया। लुहारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। विपक्षी टीम ने अंतिम ओवर में 2 विकेट रहते मैच में रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मैच हरसौली क्रिकेट क्लब और चरथावल के एवरेस्ट क्रिकेट क्लब चरथावल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले हरसौली ने 81 रन बनाए। विपक्षी एवरेस्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने 3 ओवर रहते मैच 6 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की।
तीसरा मैच चरथावल के जुनेद क्रिकेट क्लब और दभेड़ी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दभेड़ी ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 117 रन का लक्ष्य दिया। प्रतिद्वंदी टीम 8वें ओवर में सिमट गई। कमेटी के सन्नी त्यागी, अंकित आर्य, सैय्यद सालिक, सलमान मलिक, सलीम, गुफरान आदि का सहयोग रहा। संवाद