फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the occasion of Nirvana festival, Jain society took out the Golden Rath Yatra with great pomp

निर्वाण महोत्सव पर जैन समाज ने धूमधाम से निकाली स्वर्ण रथयात्रा

Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Nirvana festival, Jain society took out the Golden Rath Yatra with great pomp
देवबंद। भगवान महावीर स्वामी के 2541वें निर्वाण महोत्सव पर सोमवार को जैन समाज द्वारा नगर में भव्य स्वर्ण रथयात्रा झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में बैंडबाजों की धुन व भजन मंडली ने मनमोहक भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

जैन समाज एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में आयोजित रथयात्रा में मनोहारी स्वर्णरथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा से आरंभ होकर श्री दिगंबर जैन मंदिर बाहरा, हलवाई हट्टा और मंदिर जी कानूनगोयान से होते हुए मित्रसेन चौक पर पहुंची, जहां पर स्वर्णरथ पर भगवान श्रीजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। यात्रा सराफा बाजार, मेन बाजार व एमबीडी चौक से होते हुई दिगंबर जैन मंदिर नेचलगढ़ में पहुंची, जहां बनी पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी का अभिषेक व पूजन कर प्रतिमा को वहीं विराजमान किया गया। यात्रा में हस्तिनापुर के भजन गायक दीपांकर जैन और अंकुर जैन की भजन मंडली ने प्रभु रथ पर हुए सवार नगाड़ा बाज रहा, कजरारे वीर प्रभु के मोटे मोटे नैन और महावीरा झूले पालना नित होले झोठा दीजौ भजन सुनाकर सबको आनंदित कर दिया। इस दौरान श्री पार्श्व क्लब एवं युवा जागृति मंच की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार रात मोहल्ला चाहपारस स्थित धर्मशाला में बोलिया व भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान को लेकर बैठने वाले ख्वासी बनने का सौभाग्य सुरेश, सुदेश और प्रतीक जैन और रथ को लेकर चलने वाले सारथी बनने का सौभाग्य सुनील कुमार और नीरज कुमार जैन को प्राप्त हुआ। साथ ही भगवान के रथ पर कुबेर बनने का सौभाग्य महीपालचंद, अजय जैन और शुभम जैन व ऋषभ जैन और दाएं इंद्र बनने का विजेंद्र कुमार, अमित कुमार और सिद्धांत जैन व बाएं इंद्र बनने का सौभाग्य विनय कुमार और विभोर कुमार जैन को प्राप्त हुआ। इस मौके पर सुदेश जैन, प्रवीण जैन, संयम जैन, अतुल जैन, धैर्य जैन, अनुज जैन, प्रांशु जैन, पारस जैन, हर्षित जैन, नेहा जैन, सुनीता जैन, पायल जैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन व रविंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed