फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the highway, miscreants looted scooty and cash from the young man

हाईवे पर बदमाशों ने युवक से स्कूटी, नकदी लूटी

Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
On the highway, miscreants looted scooty and cash from the young man
हाईवे पर बदमाशों ने युवक से स्कूटी और नकदी लूटी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे के पुरकाजी बाईपास पर शुक्रवार की रात में तीन बदमाशों ने उत्तराखंड के युवक से तमंचों के बल पर आतंकित कर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक से उससे स्कूटी, मोबाइल और करीब 22 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। उधर, पुलिस ने लूट के मामले को चोरी में दर्ज कर लिया है।

उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर के गांव नारसन निवासी पंकज शुक्रवार को किसी काम से मुजफ्फरनगर गया था, जहां से देर रात करीब सवा नौ बजे वह स्कूटी द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने घर लौट रहा था। पुरकाजी बाईपास पर गांव भैंसानी पुलिया पर मिले तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। पास ही पुल के नीचे ले जाकर उसके साथ मारपीट कर तमंचों के बल पर उसकी स्कूटी व 22 हजार नकदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पंकज ने पास ही एक होटल पर जाकर होटल मालिक को इसकी जानकारी दी। होटल मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस होटल पर पहुंची और पीड़ित को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां से पुलिस को बदमाशों द्वारा लूटा गया पंकज का एक मोबाइल मिल गया। उसके बाद पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुरकाजी इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed