फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the day of Phulas Akbarpur's PHC, Bahuran started

बहुरने लगे फुलास अकबरपुर की पीएचसी के दिन

Tue, 29 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
On the day of Phulas Akbarpur's PHC, Bahuran started
देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर की पीएचसी दिन बहुरने लगे हैं। सोमवार से अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया। ग्रामीणों को अब जल्द ही पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगने लगी।
विज्ञापन

सपा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हुसनैन गौड़ के आग्रह पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से मिलकर फुलास अकबरपुर पीएचसी की बदहाली से अवगत कराकर स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारु कराने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों की रखरखाव के निर्देश दिए थे। वहीं सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली ने भी सीएमओ को अस्पताल की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल की सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में साफ सफाई के साथ रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया। ग्राम प्रधान हुसनैन गौड़ ने अस्पताल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता पीएचसी को जल्द सुचारु कराकर ग्राम पंचायत को आदर्श गांव की पहचान दिलाने का है। ग्राम प्रधान ने बताया अस्पताल में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारु होने से कई गांवों के लोगों को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर डॉ. अजमल, वसीम मलिक, तैय्यब अहमद, मूसा, कामिल, शाहकत अली, इर्तजा, अखलाक प्रधान, सदाकत मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed