फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On seeing the youths entering the house, he shouted thief and was beaten by the crowd

Muzaffarnagar News: गोली लगने से किशोर की मौत का मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
On seeing the youths entering the house, he shouted thief and was beaten by the crowd
छपार। गांव रामपुर में पहरा देने के दौरान बदमाश आने का शोर मचाने पर किशोर अंश (13) की अपने ही तमंचे से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव रामपुर में शुक्रवार रात लोग मोहल्लों में जागकर पहरा दे रहे थे। अचानक ही गांव में बदमाश आने का शोर मचा दिया गया। तब पूर्व प्रधान प्रशांत शर्मा के घर में सो रहे सभी परिजनों की नींद खुल गई। उस समय लगभग तीन बजे थे। पूर्व प्रधान प्रशांत का बेटा 13 वर्षीय अंश तमंचा लेकर गली में जा पहुंचा। उससे अचानक गोली चल गई जो उसी की छाती में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। यह देखकर किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी तब पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजन व पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि गोली किशोर के ही तमंचे से चली थी, जिससे उसकी मौत हुई है। किशोर कक्षा 12 का छात्र था। तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपनी तरह से ही किशोर की गोली लगने से आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed