फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On scam report

आखिरकार दस घोटालेबाजों पर मुकदमा

Sat, 12 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
On scam report
मुजफ्फरनगर। विधवा पेंशन घोटाले में अखिरकार जिला प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा ही दिया। करोड़ों के घोटाले में डीपीओ की ओर से पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी एमएल साहू, लिपिक महबूब अली, पीएनबी सुजडू के बैंक मैनेजर अजय सिंह, सीनियर पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर, पीएनबी के कंप्यूटर ऑपरेटर और पांच खातेदारों के नाम, जिनके खातों में पैसा गया मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की निगरानी का काम डीएम ने सीडीओ अवनीश शर्मा को दे दिया है। दो दिन से पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ अपनी देखरेख में करा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सीनियर पोस्ट मास्टर के नाम प्रति वर्ष 45 से 50 लाख का ड्राफ्ट गया है।
विज्ञापन


यहां से यह पैैसा लगातार तीन महिलाओं रानी पत्नी नईम, सीमा पत्नी फाजिल, नियामत खान पत्नी मोबीन खान के खातों में गया। दस लाख 88 हजार प्रकाश चौक स्थित नाज कंप्यूटर के खाते में पहुंचा। इनमें से अधिकतम ड्राफ्ट पीएनबी की सुजडू शाखा के बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को अधार मानते हुए सीडीओ के निर्देश पर डीपीओ और डिप्टी कलेक्टर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने पूर्व डीपीओ मोहनलाल साहू, मास्टर माइंड महबूब अली, पीएनबी सुजडू के मैनेजर अजय सिंह, बैंक के कंप्यूटर आपरेटर विनय, सीनियर पोस्ट मास्टर, नाज कंप्यूटर के नासिर अली और यशपाल सिंह, तीनों महिलाओं रानी, सीमा, नियामत खां को नामजद किया है। इन सभी दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

इन धाराओ में हुआ मुकदमा
विधवा पेंशन घोटाले के आरोपियों पर धारा 420, 409, 467, 468, 471 में मुकदमा कायम किया है। इसमें धोखाधड़ी, सरकारी धन का दुरुपयोग आदि में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed