फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Omprakash Gupta went to jail in Hindi movement

हिंदी आंदोलन में जेल गए थे ओमप्रकाश गुप्ता

Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Omprakash Gupta went to jail in Hindi movement
दिल्ली में आर्यप्रतिनिधि सभा ओमप्रकाश गुप्ता का अभिनंदन करती- फाईल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदी आंदोलन में जेल गए थे ओमप्रकाश गुप्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदी को सींचने का काम आर्य समाज ने भी किया है। वर्ष 1957 को जब पंजाब सरकार ने विधानसभा में पंजाबी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने का प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजा, तो आर्य समाज ने आंदोलन किया। इस आंदोलन में जनपद के आर्य समाजी ओमप्रकाश गुप्ता जेल गए। वह अंबाला और पटियाला की जेलों में बंद रहे।
देश में हिंदी को छोड़ पंजाबी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रस्ताव 1957 में पंजाब विधानसभा ने पारित किया। आर्य समाज पंजाब के साथ पूरे देश के आर्य समाजी इसके विरोध में खड़े हो गए। पंजाब में जेल भरो आंदोलन चला। मातृभाषा हिंदी की रक्षा को लेकर सिसौली के मूल निवासी ओमप्रकाश गुप्ता भी इस आंदोलन में कूद पड़े। आंदोलन के दौरान 23 नवंबर 1957 में पब्लिक पैलेस चंडीगढ़ से इनकी गिरफ्तारी हुई। पहले अंबाला और उसके बाद इन्हें सेंट्रल जेल पटियाला भेजा गया। 23 जनवरी 1958 तक ओमप्रकाश गुप्ता जेल में रहे। गुप्ता के साथ गुरुकुल घरोंडा हरियाणा के अधिष्ठाता स्वामी रोमेश्वरानंद सरस्वती, प्रकाशवीर शास्त्री, बलराज मधोक, शोभाराम प्रेमी भजनोपदेशक जेल में रहे। आंदोलन की सफलता के बाद चांदनी चौक के दीवान हॉल में आर्य प्रतिनिधि सभा ने जेल गए सभी आंदोलनकारियों का अभिनंदन किया था। ओमप्रकाश गुप्ता लंबे समय तक आर्य समाज से जुड़े रहे और अंतिम समय तक आर्य समाज शहर के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

जेल में ही किया था बेटे का नामकरण
मुजफ्फरनगर। ओमप्रकाश गुप्ता जिस समय जेल में बंद थे उसी समय आठ दिसंबर 1957 को इनके बेटे का जन्म हुआ। आंदोलन में विजय की उम्मीद के साथ बेटे का नाम विजय रखा गया। विजय गुप्ता शहर में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed