{"_id":"5fb80a788ebc3ee3e87c5d24","slug":"old-man-dies-of-corona-41-patients-found-muzaffarnagar-news-mrt511880838","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, 41 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, 41 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से वृद्ध की मौत, 41 मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। जांच में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रोडवेज बसों में यात्रियों की जांच के दौरान चार यात्री भी पॉजिटिव आए हैं। जबकि 49 मरीज ठीक हुए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जिले के गांव सादपुर निवासी एक वृद्ध को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बृहस्पतिवार को मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न स्थानों की गई जांच और आए सैंपलों की जांच में 41 नए मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्र में 30 मिले हैं।
मखियाली में चार, बुढ़ाना में एक, जानसठ में दो, खतौली में तीन, मोरना में एक मरीज मिला है। शहरी क्षेत्र में गांधी कालोनी में सबसे ज्यादा नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। जज कालोनी में दो, रामपुरी में दो, नई मंडी में तीन, पुरुषार्थी कालोनी में दो, जाट कालोनी में दो, पटेल नगर में दो, देवपुरम दो मरीज मिले हैं। कल्याणपुरी, रामपुरी, साकेत कालोनी, प्रेम विहार, सिविल लाइन, अग्रसेन विहार, कल्याणपुरी, गऊशाला में भी मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से शहर में आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को कौशांबी, खतौली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद डिपो की 16 बसें दिल्ली और आनंद विहार से आईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिल्ली से आए यात्रियों के कोविड टेस्ट कराए गए। इस दौरान चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग अपने साथ ले गया।
जिले में मिले 6500 केस
अब तक जनपद में कोरोना के 6500 को केस मिल चुके हैं। 6081 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी भी 333 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले में कोरोना से 87 लोगों की मौत हो चुकी है।
पीआरडी जवान निकला कोरोना पॉजिटिव
भोपा। थाने में कार्यरत पीआरडी जवान जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। उक्त जवान शुक्रवार को शराब भट्ठी के साथ पकड़े गए आरोपी का मेडिकल कराने सीएचसी गया था, जहां हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पीआरडी जवान के पॉजिटिव मिलने से थाने में हड़कंप मच गया। उसके संपर्क में आए पुलिसकर्मियों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं थाना परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ अनूप चौधरी ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों से कोरोना जांच के लिए सैंपल देने की अपील की है।