फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man dies of corona, 18 patients found new

कोरोना से वृद्ध की मौत, 18 मरीज नए मिले

Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona, 18 patients found new
कोरोना से वृद्ध की मौत, 18 मरीज नए मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को 18 नए मरीज मिले हैं, जबकि 28 मरीज ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दी गई है। जनपद में अब तक कोरोना से 109 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद में अभी भी 275 एक्टिव केस हैं। जनपद में अब तक 8250 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 7870 मरीज ठीक हो गए हैं।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि साउथ सिविल लाइन स्थित राधा स्वामी सत्संग कालोनी निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति 23 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मिला था। जिसे उपचार के लिए बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का दाह संस्कार कराया गया है। उधर, शुक्रवार को आए जांच सैंपल और कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में नौ, मोरना ब्लॉक क्षेत्र में चार, खतौली क्षेत्र में दो, बुढ़ाना क्षेत्र में दो और बघरा क्षेत्र में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed