फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old gravel was used in road construction, thickness was also reduced

Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण में लगा दी पुरानी रोड़ी, मोटाई भी कर दी कम

Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Old gravel was used in road construction, thickness was also reduced
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पालिका के वार्ड-33 में सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता कर ठेकेदार की ओर से ईंटों की पुरानी रोड़ी का प्रयोग किया जा रहा था। शिकायत पर अवर अभियंता ने जांच की तो पाया कि सड़क की मोटाई भी कई स्थानों पर निर्धारित से आधी की गई थी। नाराज चेयरपर्सन ने सड़क निर्माण मानक अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए।

नगर पालिका वार्ड संख्या-33 के अन्तर्गत पटेलनगर स्थित जय मां शक्ति मन्दिर वाली गली में सीसी सड़क और नाली निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए पालिका की ओर से करीब 18 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य ठेकेदार जितेन्द्र बालियान की ओर से कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों की ओर से सभासद सीमा जैन से शिकायत की गई थी। आरोप था कि ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। इसको लेकर सभासद की ओर से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष मामला रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार को मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। वहीं मौके पर सभासद पति भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम आदि भी पहुंच गए। भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि मौके पर अवर अभियंता की ओर से जांच की गई तो सड़क निर्माण में पुरानी रोड़ी का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं बजट में नई रोड़ी के एवज में ढाई लाख रुपये जोड़े गए थे।
निर्माण के समय प्रयोग किये जा रहे सीमेंट और कोरसेंड एवं रोड़ी के अनुपात में भी काफी अंतर पाया गया। निर्माणाधीन सड़क की मोटाई कई स्थानों पर तीन और कई पर चार इंच पाई गई। बजट के अनुसार छह इंच मोटी सड़क का निर्माण होना तय है।

पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य मानक अनुसार कराया जाएगा। एस्टीमेट में जोड़ी गई ब्रिक्स ब्लास्ट यानी ईंटों की रोड़ी की ढाई लाख रुपये की धनराशि से बजट से काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed