फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials submit terrestrial investigation report in Muzaffarnagar

अफसरों ने स्थलीय जांच रिपोर्ट सौंपी

Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officials submit terrestrial investigation report in Muzaffarnagar
अधिकारियों ने स्थलीय जांच रिपोर्ट सौंपी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पद से हटाए जाने के आदेश के बाद एक ही रात में किए गए भुगतान और छोड़े गए टेंडर के मामले में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकारियों ने स्थलीय जांच कर अपनी रिपोर्ट जांच समिति के अध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को सौंप दी है।
एडीसीओ राजेश कुमार पर शाहपुर ब्लाक के बीडीओ का चार्ज था। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 11 फरवरी 2021 को उनको हटाकर उनके स्थान पर जिला कृषि अधिकारी जसबीर सिंह तेवतिया को बीडीओ का चार्ज देने के आदेश कर दिए थे। तेवतिया ने 12 फरवरी को कार्यभार संभाल लिया। आरोप है कि एडीसीओ राजेश कुमार ने ब्लाक प्रमुख के साथ मिल कर 11 फरवरी की रात में ठेकेदारों का भुगतान कर दिया और नए टेंडर छोड़ दिए गए। शिकायत के बाद इस प्रकरण की जांच के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में छह अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है। इस समिति के सदस्यों ने हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और सड़कों की स्थलीय जांच की। टीम के लोग एक्सपर्ट को भी अपने साथ ले गए थे। सभी अधिकारियों ने मंगलवार की शाम अपनी जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। सिटी मजिस्ट्रेट अपनी जांच रिपोर्ट बुधवार यानी आज डीएम सेल्वा कुमारी जे को सौंपेंगे।
विज्ञापन

आरोप निराधार
लगाए गए आरोप निराधार है। जांच समिति को पूरा सहयोग कर रहे हैं, सभी पत्रावली उन्हें सौंप दी है। जांच समिति पर पूरा विश्वास है। हमने कोई गलत कार्य नहीं किया है - नीरज
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख शाहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed