फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officials held talks with the president

अधिकारियों ने भाकियू अध्यक्ष से वार्ता की

Sun, 24 Jan 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officials held talks with the president
अधिकारियों ने भाकियू अध्यक्ष से वार्ता की
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत गणतंत्र दिवस को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर शनिवार देर रात मंडलायुक्त और डीआईजी के साथ डीएम-एसएसपी सिसौली पहुंचे। अफसरों ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से वार्ता कर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर ट्रैक्टरों की संख्या कम रखने की अपील की, जिसे उन्होंने नकार दिया।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर मंडलायुक्त एबी राजमौलि, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव शनिवार देर रात अचानक सिसौली पहुंचे और किसान भवन पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। अफसरों ने भाकियू अध्यक्ष से रैली में जाने वाले ट्रैक्टरों की संख्या सीमित रखने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने अधिक संख्या के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी आशंका जताई। इस पर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन के प्रति किसानों में अति उत्साह है। उनके द्वारा किसी को ट्रैक्टर रैली में जाने के लिए नहीं कहा गया है। सभी खुद ट्रैक्टर ही लेकर निकल रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब होने की आशंका जताए जाने पर चौधरी टिकैत ने कहा कि हमारा कोई आदमी ऐसा कृत्य नहीं करेगा, लेकिन व्यवस्था बनाने और रैली के दौरान रोड खाली कराने का काम पुलिस-प्रशासन का है। करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद अफसर किसान भवन से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed