फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers should come out of their offices and resolve the issue: DM

कार्यालयों से निकलकर समाधान करें अधिकारी : डीएम

Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Officers should come out of their offices and resolve the issue: DM
खतौली तहसील में क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण करते डीएम व एसएसपी। संवाद
खतौली। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने जन शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें दर्ज की गई। छह शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने समस्याओं को सुना। डीएम ने कहा कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांंच प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। कुछ अधिकारी मौके पर न पहुंच कर अपने कार्यालय में ही बैठ कर शिकायतों का निस्तारण करते हैं, ऐसे चार मामलों की विभागीय जांच कराई गई है। सीएमओ डॉ सुनील तेवतिया, तहसीलदार अरविंद कुमार, डॉ अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानसठ तहसील सभागार में राशन कार्ड, भूमि विवाद, राजस्व से संबंधित,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित 32 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम राहुल देव भट्ट, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलर पर लगाए आरोप
बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अपूर्वा यादव ने शिकायतें सुनी। कुरथल गांव की महिलाओं ने राशन डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला राशन डीलर के पति का व्यवहार कार्ड धारकों के प्रति ठीक नहीं है। इस मौके पर मोनू, विकास, ममतेश, रीना, सावित्री, संजय, देवेंद्र व धर्मवीर ने जांच की मांग रखी। राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस व विकास से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुल 33 शिकायत आई, जिनमें से सात शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed