{"_id":"62b3596cf4761452e2080fe2","slug":"officers-on-the-road-to-prepare-for-kanwar-yatra-muzaffarnagar-news-mrt5939786136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क पर उतरे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की तैयारियों के लिए सड़क पर उतरे अफसर
विज्ञापन
पुरकाजी में कावड़ यात्रा को लेकर दौरा करते अधिकारी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश के बाद विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। एसपी नगर ने बुधवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिसकर्मियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया। एसपी सिटी ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का जायजा लिया।
पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर डायल 112 पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को एकत्र किया गया। दमकल अधिकारी जयकिशोर व पुलिस लाइन के अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. विजय सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। बताया कि आग लगने की दशा में उसे शुरूआती दौर में किस प्रकार बुझाया जा सकता है। कोई जान माल की हानि न हो इस बारे में टिप्स दिए। दमकल अधिकारी ने बताया कि सभी गाड़ियों में आग बुझाने के उपकरण मौजूद हैं। उन्हें किस प्रकार और किस दशा में कितनी बार चलाया जाना है, इसकी जानकारी दी। डॉ. विजय सिंह ने कांवड़ यात्री की तबीयत खराब होने अथवा किसी दुर्घटना की स्थिति में डायल 112 की गाड़ी पर उपलब्ध फर्स्ट एड बॉक्स का प्रयोग कर प्राथमिक उपचार करने की जानकारी दी गई। आरआई नदीम अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कांवड़ मार्ग का भ्रमण
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। एसपी नगर अर्पित विजयवर्गीय ने सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र के साथ शहर के शिव चौक से पुरकाजी तक कांवड़ मार्ग का जायजा किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं, हादसे के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की भी चेतावनी दी। उधर, पुरकाजी में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कावड़ मार्ग का दौरा किया। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर चेयरमैन जहीर फारूखी और ईओ मनोज कुमार से कांवड़ यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में जानकारी की। उसके बाद गांव भूराहेड़ी में बार्डर पर बनी पुलिस चौकी व पुरकाजी बाईपास पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा में व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बनाई कांवड़ सेल
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में कांवड़ सेल बनाई है। उसका प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह को बनाया गया है। कांवड़ सेल में कांवड़ से संबंधित सभी कार्य निबटाए जाएंगे।