{"_id":"5dfa69368ebc3e87d171d2f0","slug":"officers-flag-march-with-psc-and-rrf-devband-news-mrt4594538129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने पीएससी व आरआरएफ के साथ निकाला फ्लैगमार्च, तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने पीएससी व आरआरएफ के साथ निकाला फ्लैगमार्च, तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद
देवबंद में फ्लैगमार्च निकालता पुलिस बल।
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन देवबंद में पूरी चौकसी बरत रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने का संदेश देने के लिए बुधवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएससी, आरआरएफ और पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर शांति समिति की बैठकें कर लोगों से शांति बनाने की अपील की। सीएए को लेकर पूर्व में नगरवासियों और मदरसा छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगाने के बाद से प्रशासन देवबंद में अतिरिक्त चौकसी बरत रहा है। उच्चाधिकारी देवबंद हर दिन देवबंद में डेरा डाल रहे हैं और खुफिया एजेंसियों से पल पल की जानकारी ले रहे हैं। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने पिछले तीन दिनों से इंटरनेट की सेवाएं भी बाधित कराई हुई हैं। इसके साथ ही बुधवार को एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में पीएससी व आरआरएफ के जवानों ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे, दारुल उलूम क्षेत्र, खानकाह, पठानपुरा, रेलवे रोड, मजनूवाला मार्ग, शाहजी लाल और दारुल उलूम वक्फ पर फ्लैग मार्च निकाला। एसपी देहात ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है और बैठकें कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से नगर में पुलिस बल की तैनाती की। कोई भी यदि माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को नगर पालिका सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बैठक में मौजूद सभासदों से अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा लोगों से मिलकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसनें एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, सैय्यद हारिस, नौशाद समेत सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।