{"_id":"607b28da8ebc3e592579027e","slug":"officers-flag-march-with-police-muzaffarnagar-news-mrt5349296118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स के साथ अफसरों ने किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में फ्लैग मार्च निकालकर प्रत्याशियों को सख्त चेतावनी देते एसपी देहात ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस के साथ अफसरों ने किया फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले भर में फ्लैग मार्च किया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी के साथ ही एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों से शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को भी किसी भी तरह से कानून व्यवस्था से खिलवाड़ व वोटरों को डराने-धमकाने का प्रयास न करने की चेतावनी दी गई।
शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम व गोयला में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एसपी देहात ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम व इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
रामराज क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर व देवल में एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार व सीओ शकील अहमद ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अफसरों ने इस दौरान मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुरकाजी में प्रभारी निरीक्षक देश राज सिंह ने पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव धमात, शकरपुर, नूरनगर, कल्लनपुर, खाईखेड़ी गोधना, तुगलकपुर कम्हेड़ा आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से संपर्क कर शांति बनाए रखने की अपील की।

पुरकाजी क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR