फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers arrived with PAC to stop electricity theft

पीएसी के साथ बिजली चोरी रोकने पहुंचे अधिकारी

Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers arrived with PAC to stop electricity theft
देवबंद के एक गांव में चेकिंग के दौरान मौजूद पीएसी बल - फोटो : DEVBAND
देवबंद। बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को पीएसी बल को साथ लेकर निगम अधिकारी फुलास, सांपला और थीतकी गांव में चेकिंग के लिए पहुंचे। जहां कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। पीएसी बल के साथ शुरू किए गए चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए विद्युत निगम अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। मंगलवार को निगम के अधिशासी अभियंता सुधाकर के नेतृत्व में विद्युत टीम पीएसी बल को साथ लेकर चेकिंग के लिए फुलास, थीतकी और सांपला गांव में पहुंची। पुलिस बल को साथ देख लोगों में दहशत के साथ ही हड़कंप मच गया। एक्सईएन सुधाकर ने बताया चेकिंग के दौरान अनेकों स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। 35 से अधिक उपभोक्ताओँ के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक्सईएन ने कहा कि बिजली चोरी रोकने को लगातार अभियान जारी रहेगा। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध तो कानूनी कार्रवाई होगी ही, साथ ही यदि इसमें कोई विद्युत संविदाकर्मी संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेकिंग के दौरान एसडीओ सादात सलीम, दिनेश कुमार, राहुल बंसल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed