फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Office opened on 27th, officers and staff arrived

27वें दिन खुले कार्यालय, पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

Mon, 20 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Office opened on 27th, officers and staff arrived
अपने कार्यालय में बैठे डीआईओएस गजेंद्र कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
27 वें दिन खुले कार्यालय, पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के 27वें दिन जिले में सरकारी कार्यालय खुले। कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई। लंबित चले आ रहे कामकाज निपटाए गए।
सोमवार सुबह सब्जी मंडी, दालमंडी में काफी भीड़ रही। सुबह छह से नौ बजे तक सड़कों पर काफी चहल-पहल नजर आई। बड़ी संख्या में वाहन लेकर सड़कों पर आए लोगों को पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे से विकास भवन, नगर पालिका, विद्युत निगम, शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी कार्यालय खुले। विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। परियोजना निदेशक डीआरडीए जयसिंह यादव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपनिदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने बताया कि आधे कर्मचारी एक दिन आएंगे, जबकि आधे दूसरे दिन। किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या के लिए फोन पर शिकायतें नोट कर समाधान किया जा रहा है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार एवं बीएसए राम सागरपति त्रिपाठी अपने कार्यालय में मौजूद रहे। कार्यालयों में आम जनता को आने की अनुमति नहीं है। स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुलीं। इक्का-दुक्का बाइक सर्विस की दुकानें भी खुली नजर आईं। इसके साथ ही कृषि यंत्रों के सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, बीज एवं उर्वरक की दुकानें सवेरे सात से शाम चार बजे तक खुली रहीं।
बैंकों में कम दिखी भीड़
मुजफ्फरनगर। बैंकों में भीड़ धीरे-धीरेे कम होती नजर आ रही है। सोमवार सुबह बैंक खुले तो भीड़ कम ही रही। पिछले कुछ दिनों से जनधन खातों एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं में आई धनराशि निकालने के लिए बैंक शाखाओं पर भारी भीड़ उमड़ रही थी। अब यह भीड़ थोड़ी कम होने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी लंबी लाइन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों की काफी लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल में ओपीडी सुविधा बंद हैं। इमरजेंसी में मरीज देखे जा रहे हैं, जबकि पंजीकरण कक्ष में बनाई गई फीवर हेल्प डेस्क पर सामान्य मरीजों को दवा दी जा रही है। सोमवार को इस डेस्क पर दवा लेने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed